एयरोबिक्स से घटाएं अपना वजन, लेकिन करते समय बरतें ये सावधानियां

एयरोबिक्स से घटाएं अपना वजन, लेकिन करते समय बरतें ये सावधानियां

सेहतराग टीम

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम बहुत व्यस्त रहते हैं जिससे वह अपने खान-पान ध्यान नहीं रख पाते हैं। खान-पान के अनियमित होने के कारण कई इम्यून सिस्टम बिगड़ जाता है। जिससे कई बीमारियां दस्तक दे देती हैं। आम तौर पर अनियमित खान-पान के कारण वजन बढ़ने की समस्या अधिक होती है। हालांकि वजन को कुछ चीजों को फॉलो करके रोका जा सकता है। जिसमे एक है एयरोबिक्स जिससे वजन को काबू कर सकते हैं। दरअसल एयरोबिक्स एक पाश्चात्य व्यायाम शैली है, जिसके बहुत सारे काम हैं। एयरोबिक्स व्यायाम को करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाता है और पूरे शरीर में शक्ति और तेजी आ जाती है जिससे शरीर में बढ़ी हुई चर्बी मोटापे कम हो जाता है। लेकिन याद रहे जिन लोगों को हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में कठोरपन और कम लचीलापन हो उन्हें इस क्रिया को नहीं करना चाहिए।

इसकी मुख्य विधियां:

तेज गति से चलना।

जॉगिंग साईकिल चलाना।

तैराकी। 

खुले मैदान में हरी घास पर नंगे पांव चलना।

एयरोबिक्स डांस। 

स्कीइंग।

सावधानियां और कैसे करें:

1- प्रत्येक व्यक्ति का स्वाभाव, शरीर का गठन, उसकी क्षमता, रोग शान करने की क्षमता, रोग का प्रकार अलग-अलग होने की वजह से सभी को एक जैसे व्यायाम के लिए नहीं कहा जा सकता है।

2- एयरोबिक्स से पसीना खूब आता है। हृदय की धड़कन और गति बढ़ जाने के कारण हृदय रोगियों, रक्तचाप से ग्रस्त और जोड़ों के दर्द से परेशान रोगियों को अधिक सावधानी की जरूरत होती है।

3- ऐसे व्यायाम सप्ताह में 4-5 दिन तक करें, बीच में 2-3 दिन का अंतर दे दें और इस अंतराल के बाद दोबारा चालु कर दें।

4- अपने शरीर और रक्तचाप की जांच करवाते रहें।

5- लेकिन इस बात का ध्यान रखें की शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहे। जिससे मांसपेशियों और कोशिकाओं का भरपूर पोषण होता रहे और उनकी कार्यशीलता और कार्यक्षमता बनी रहे।

6- इन व्यायामों को करने से पहले पूरी तरह से शरीर को तैयार कर लेना चाहिए।

7- इन व्यायामों को पहले कम समय के लिए करें इसके बाद इसकी समय सीमा बढ़ाते जाएं।

8- इन व्यायामों को शरीर की क्षमता के अनुसार ही करें, अधिक करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज के मरीज कुछ ऐसे रखें अपने पैरों का ध्यान

कैसे जानेंगे कि आप सौ-प्रतिशत स्वस्थ हैं?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।